मुंबई : इंस्टाग्राम पर युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर उन्हें ठगने वाले एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 3 युवतियों ने दुष्कर्म, आर्थिक शोषण व धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस को संदेह है, कि पीड़ित लड़कियों की संख्या और बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर से नालासोपारा निवासी 21 वर्षीय युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी।
इसके बाद डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर बार बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे पैसे ऐंठने लगा और फिर शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह आरोपी डॉक्टर ने गुजरात के वापी इलाके की रहने वाली एक 29 साल की युवती और मुंबई में कॉल सेंटर में काम करने वाली 23 साल की एक और युवती ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच मे खुलासा हुआ है, कि आरोपी डॉक्टर युवतियों से इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसाता था और उनके साथ दुष्कर्म कर उनसे पैसे भी ऐंठता था। आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म और पोस्को की धाराओं में केस है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच के जुटी है।


