Mumbai : उप सरपंच 30हजार रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

0
114

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में शाहपुर तहसील के खरड़ी ग्राम पंचायत (Deputy Sarpanch of Khardi Gram Panchayat) के उप सरपंच 37वर्षीय मौसिम मुर्तजा शेख (Mausim Murtaza Sheikh) को कल 14मई 2025को शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ठाणे भ्रष्टाचार प्रबंधक इकाई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ठाणे स्थित ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक कार्यालय से आज बताया गया है कि ,शिकायतकर्ता ने ठाणे जिले में शाहपुर तहसील में खरड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में नया घर खरीद कर स्वयं के नाम पर पंजीयन कराने हेतू जब उप सरपंच 37वर्षीय मौसिम मुर्तजा शेख से संपर्क किया तब उन्होंने पंजीयन करने के लिए तीस हजार रुपए रिश्वत के रूप में देने के लिए कहा था।शिकायतकर्ता ने गत ,13 मई 2025 को यह जानकारी ठाणे स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी। इसके बाद कल 14मई को उप सरपंच मौसिम ने शिकायतकर्ता से 30,000 रु देने की मांग फिर से दोहराई थी।

इसी घटनाक्रम में कल 14 मई की शाम को शिकायतकर्ता से जब उप सरपंच मौसिम मुर्तजा शेख रिश्वत की तीस हजार रुपए की राशि ले रहे थे, ठाणे ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए। इसके बाद कल शाम को चार बजकर छह मिनट पर ठाणे ब्यूरो ने शाहपुर पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने पर मामला दर्ज कराया। यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई है।