spot_img

Mumbai : प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले से 23 वर्षीय एक युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमले में जख्मी हुई महिला का इलाज किया जा रहा है।

अचोले पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नालासोपारा की 22-वर्षीय महिला आरोपी से दोस्ती थी। लगातार झगड़ों के कारण दो साल से अधिक पहले महिला ने आरोपी के संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया था और दोनों अलग हो चुके थे। लेकिन संबध खत्म होने के बाद भी वर्मा ने महिला का पीछा करना जारी रखा। जख्मी महिला ने पिछले साल 21 अक्टूबर को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। महिला काम पर जब जा रही थी उसी वक्त वर्मा ने उसकी छाती और पेट पर चाकू से हमले किये। स्थानीय लोगों ने वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Maharashtra : गहरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत मामले में एनएचआरसी का डीएम-एसपी को नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (NHRC) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लंपुरा इलाके में एक नाले...

Explore our articles