spot_img

Mumbai : मुंबई के बीकेसी में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान गिरी क्रेन

Mumbai: Crane Collapses During Metro Construction Work at BKC

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) (BKC) इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को तड़के एक क्रेन गिर जाने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटनास्थल पर गिरी क्रेन को हटा दिया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) (MMRDA) के प्रवक्ता ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े ४ बजे बीकेसी में मेट्रो कांस्ट्रक्शन काम के दौरान एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के पास लगभग 400 टन वजन वाली एक क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाते समय कुछ मैकेनिकल खराबी की वजह से गिर गई थी। यह काम कॉन्ट्रैक्टर कंपनी जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (contractor, J. Kumar Infraprojects Limited) के जरिए किया जा रहा है। इस गिरी हुई क्रेन को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए 600 टन कैपेसिटी वाली क्रेन लगाई गई और घटनास्थल से हटा दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, एक क्रेन के लिफ्टिंग बूम में गियर फेलियर था। फेलियर के बाद, लोड दूसरी क्रेन पर चला गया, जिससे वह गिर गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Explore our articles