spot_img
Home latest Mumbai : घाटकोपर में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट, चार घायल

Mumbai : घाटकोपर में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट, चार घायल

0
267

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के घाटकोपर इलाके (Mumbai’s Ghatkopar area) में बुधवार को तड़के एक निर्माणाधीन इमारत के शेड में रसोई गैस सिलेंडर (cooking gas cylinder) में अचानक विस्फोट हो जाने से चार मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इस घटना में सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घाटकोपर पूर्व में जैन मंदिर (Jain Temple in Ghatkopar East) के सामने विद्यानिकेतन कॉलेज के पास 60 फीट रोड पर स्थित एक भूतल और सात मंजिला निर्माणाधीन नीलधारा नामक इमारत में के मज़दूरों के लिए अस्थायी शेड बनाया गया है। इसी शेड में आज तड़के रसोई गैस सिलेंडर फट गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade teams) मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना में ज्ञानश्याम यादव (36), देवेंद्र पाल (26 ), महेंद्र चौधरी (32) और संदीप पाल (20) झुलसे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने रसोई गैस सिलेंडर के बाद लगी मामूली आग को बुझा दिया है। मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।