spot_img

Mumbai : कांग्रेस विधायक राजू पारवे ने पार्टी छोड़ी, शिंदे समूह में शामिल

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के विधायक राजू पारवे ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। राजू पारवे ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा का पत्र भी रविवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।

राजू पारवे नागपुर जिले के उमरेड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक के रूप में चुने गए थे लेकिन आज राजू पारवे ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद पारवे ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद का इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद सादे कार्यक्रम में राजू पारवे मुंबई में शिंदे समूह में शामिल हो गए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार उपस्थित थे।

भाजपा गठबंधन में रामटेक लोकसभा की सीट शिंदे को दिए जाने की चर्चा की जा रही है। इसी वजह से आज राजू पारवे को शिंदे समूह में प्रवेश दिया गया। राजू पारवे के शिंदे समूह में शामिल होने से रामटेक संसदीय सीट पर भाजपा गठबंधन की ताकत बढ़ने की जोरदार चर्चा हो रही है। साथ ही ऐन चुनाव के वक्त राजू पारवे के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles