spot_img

MUMBAI : मणिपुर में महाराष्ट्र के फंसे छात्रों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की बातचीत

छात्रों को लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
मुंबई : (MUMBAI)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों से फोन पर बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मणिपुर में फंसे हुए छात्रों को महाराष्ट्र लाने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था करने का निर्देश प्रशासन को दिया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह विमान मणिपुर से 22 छात्रों को लेकर महाराष्ट्र पहुंचेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के कई छात्रों से संपर्क किया जो मणिपुर के एनआईटी, आईआईटी में पढ़ रहे हैं। इनमें से तुषार आव्हाड और विकास शर्मा ने फोन पर बातचीत के दौरान वहां की परेशानी मुख्यमंत्री को बताया। इसके बाद सीएम शिंदे ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक को मणिपुर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखने का अनुरोध करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मणिपुर के हालात पर नजर रखे हुए हैं।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles