spot_img

Mumbai : नागपाड़ा में बेस्ट बस में आग लगने से अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

मुंबई : (Mumbai) दक्षिण मुंबई में स्थित नागपाड़ा इलाके में शनिवार को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (Brihanmumbai Electric Supply and Transport) (बेस्ट) उपक्रम की बस में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझा दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह करीब 8.20 बजे नागपाड़ा इलाके में सिग्नल पर खड़ी बेस्ट बस में अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही बस चालक और संवाहक ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और अगल -बगल के वाहनों को हटाकर बस में लगी आग बुझा दी।

Explore our articles