spot_img

MUMBAI : महाराष्ट्र की नई आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख बने चंद्रशेखरन

मुंबई : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन महाराष्ट्र की नई आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख होंगे। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में विधान परिषद में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महाराष्ट्र को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में एक आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन कर रही है। फडणवीस ने कहा कि यह परिषद कृषि, बैंकिंग, इंजीनियरिंग और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने के साथ एक निजी अनुसंधान संगठन के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार, राज्य के मानव विकास सूचकांक को बढ़ाने के लिए कुछ महत्वाकांक्षी क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles