spot_img

Mumbai: पूर्व महापौर दत्ता दलवी की गाड़ी में तोड़-फोड़ करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज

मुंबई: (Mumbai) मुंबई के पूर्व महापौर और शिवसेना (UBT) समूह के नेता दत्ता दलवी की गाड़ी में बुधवार रात तोड़-फोड़ करने पर भांडुप पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से आरोपितों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दत्ता दलवी के विक्रोली स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी करने पर पुलिस ने पूर्व महापौर दत्ता दलवी को गिरफ्तार किया था। बुधवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दत्ताजी दलवी को 14 दिन के लिए न्यायिक कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद दत्ता दलवी के वकील ने जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिस पर आज सुनवाई की संभावना है।

इसी दौरान बुधवार को देर रात चार अज्ञात लोगों ने विक्रोली स्थित दत्ता दलवी के आवास पर उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी। इसके बाद भांडुप पुलिस स्टेशन की टीम ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles