spot_img
Home latest Mumbai : पवई में नगर निगम कर्मियों और पुलिस पर पथराव मामले...

Mumbai : पवई में नगर निगम कर्मियों और पुलिस पर पथराव मामले में 200 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज , 57 गिरफ्तार

0
541

मुंबई : (Mumbai) पवई के जयभीम नगर में मुंबई नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के मामले में 200 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पवई पुलिस स्टेशन की टीम ने आज सुबह तक 57 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह महिलाएं भी हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही पवई पुलिस की टीम ने इस मामले में 15 महिलाओं को नोटिस दिया है।

दरअसल, गुरुवार को पवई के जयभीम नगर में अवैध झोपड़ा धारकों पर मुंबई नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही थी। उस समय अचानक झोपड़ा धारकों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना में छह पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उग्र भीड़ ने इसी इलाके में रहने वाली एक महिला आशा चौरे के घर पर भी पथराव किया था। इस मामले में चौरे की बहन की तीन साल की बेटी पत्थर लगने से घायल हो गई। इस मामले में पवई पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पवई पुलिस स्टेशन की टीम इन दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।