45 साल पहले पारित किया गया था पर लागू नहीं हुआ था
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में महाराष्ट्र कैसीनो एक्ट को निरस्त करने का फैसला लिया। इस फैसले को कैबिनेट ने एकमत से मंजूरी दी है। यह एक्ट 45 साल पहले पारित किया गया था लेकिन लागू नहीं हुआ था।
राज्य सरकार ने महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान) अधिनियम, 1976 पारित किया था। करीब 45 साल बाद भी इसे लागू नहीं किया जा सका था। इस अधिनियम को राज्य में कैसे लागू किया जाए, इस संबंध में वरिष्ठ स्तर पर पक्ष-विपक्ष पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया था कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में इस प्रकार का कानून लागू नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे में आज कैबिनेट की बैठक में महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान)अधिनियम, 1976 को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान उक्त कानून को निरस्त करने और इसके अनुरूप एक विधेयक विधानमंडल में प्रस्तुत करने को मंजूरी दे दी गई।



