
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले (Buldhana district, Maharashtra) में शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मध्य प्रदेश के इंदौर से अकोला जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना नांदुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर हुई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस के अनुसार इंदौर से एर्वी ट्रैवल्स की निजी बस ३० यात्रियों को लेकर आकोला जिले (Indore to Akola district) की ओर जा रही थी। बस आज सुबह जैसे ही नांदुरा में पहुंची, बस में आग लग गई। चालक ने बस को तत्काल हाईवे के किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाल दिया। नांदरा नगर निगम की फायर ब्रिगेड (Nandura Municipal Corporation’s fire brigade) की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया। इस घटना में सभी यात्री बच गए, लेकिन उनका सामान जलकर खाक हो गया। नांदुरा पुलिस स्टेशन की टीम (team of Nandura police station) इस घटना की छानबीन कर रही है।


