spot_img

Mumbai: मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला हिरासत में

मुंबई:(Mumbai) मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है ।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई के पुलिस कंट्रोल रुम में एक युवक ने मैसेज भेजा था। इस मैसेज में युवका ने लिखा था कि वह मुंबई में बहुत जल्द बड़ा धमाका करने वाला है। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई और काल ट्रेस करना शुरू किया। काल ट्रेस होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और युवक से गहन पूछताछ की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की पहचान गोपनीय रखी है।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात को भी एक व्यक्ति ने इसी तरह का काल मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम में किया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह राजस्थान से बोल रहा है। उसे एक व्यक्ति बार-बार फोन कर बम विस्फोट की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आया था। मुंबई पुलिस रविवार को आए फोन काल की भी छानबीन कर रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles