spot_img
Home latest Mumbai : रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड कलाकारों ने जताया शोक,...

Mumbai : रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड कलाकारों ने जताया शोक, किया इमोशनल पोस्ट

0
255

Mumbai : उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उनके निधन के बाद बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, रतन टाटा का निधन बेहद दुखद है। अभिनेता संजय दत्त ने रतन टाटा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है। वे सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे, जिनका योगदान व्यवसाय से कहीं आगे था। इसका असर अनगिनत जिंदगियों पर पड़ा। उसकी आत्मा को शांति मिले।”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शोक व्यक्त किया है। प्रियंका ने रतन टाटा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आपने अपने दयालु स्वभाव से लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो किया है उसके लिए धन्यवाद। आप हमारे लिए प्रेरणा हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर।”

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, वाणी कपूर, राणा दग्गुबाती, आयुष्मान खुराना, पुलकित सम्राट, शरवरी जोशी, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा, तारा सुतारिया, वरुण धवन, बोमन ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अजय देवगन ने लिखा कि दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, “ऐसा इंसान दोबारा नहीं होगा। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि रतन टाटा जी अब नहीं रहे। परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस सर।”