spot_img

Mumbai : शिवसेना शिंदे समूह के लापता पदाधिकारी का शव गुजरात के भिलाड़ में बरामद

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना शिंदे समूह के लापता पदाधिकारी अशोक ढोडी (Shiv Sena Shinde Group official Ashok Dhodi) का शव शुक्रवार को पालघर पुलिस ने गुजरात के भिलाड़ में स्थित एक बंद खदान से बरामद कर लिया है। घोलवाड पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में अशोक ढोडी के भाई अविनाश ढोडी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार अशोक ढोडी 20 जनवरी से लापता थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला था 20 जनवरी उनकी कार पालघर से गुजरात की ओर जाते हुए देखी गई थी। इसी आधार पुलिस इस मामले की गुजरात में लापता अशोक ढोडी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सुबह गोपनीय सूत्रों से पता चला कि भिलाड़ के बंद खदान में जमा पानी में एक कार गिरी हुई है। इस खबर के बाद पालघर पुलिस और भिलाड़ पुलिस ने शक के आधार पर खदान के पानी में से कार को बाहर निकाला। इसके बाद जब कार डिक्की खोली गई, तो उसमें अशोक ढोडी का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला।

इसकी सूचना मिलते ही पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुजरात में अशोक ढोडी का शव मिलने के बाद घोलवाड पुलिस स्टेशन की टीम ने उनके भाई अविनाश ढोडी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन अविनाश पुलिस स्टेशन से फरार हो गया है। पुलिस को आशंका है कि अशोक ढोडी का अपहरण कर उनकी हत्या उनके सगे भाई ने ही की, इस ऐंगल से पुलिस छानबीन कर रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles