मुंबई : (Mumbai) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) के कामगारों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सर्वसम्मति से “पुरानी पेंशन योजना कृती समिति” का गठन किया गया। बैठक में सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित हुआ और पदाधिकारियों का चयन उपस्थित सदस्यों की सहमति से किया गया।
समिति में वैशाली गिल को अध्यक्ष, सुभाष मारुती अंकुश को सरचिटनीस (महासचिव), एकनाथ सोनवणे को कार्याध्यक्ष, सुबोध तांबे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया (Vaishali Gill has been appointed as President, Subhash Maruti Ankush as Secretary-General, Eknath Sonawane as Working President, and Subodh Tambe as Treasurer) गया है। शिवदास गवारी, संतोष राणे, संदीप इंगले और जगदीश चव्हाण को चिटनीस के रूप में तथा जयवंत जाधव को प्रमुख सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन सुभाष मारुती अंकुश ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुबोध तांबे (moderated by Subhash Maruti Ankush, while Subodh Tambe proposed the vote of thanks) ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वैशाली गिल ने भविष्य में पुरानी पेंशन योजना के पुनर्स्थापन और उससे जुड़ी नीतियों व रणनीतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। जयवंत जाधव और एकनाथ सोनवणे (Jaywant Jadhav and Eknath Sonawane) ने पुरानी पेंशन योजना के महत्व, उसके सामाजिक व आर्थिक लाभ और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उसकी आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कामगारों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने समिति को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया। समिति का उद्देश्य आने वाले समय में पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने के लिए संगठित आंदोलन, जनजागरण और शासन स्तर पर प्रभावी पहल करना रहेगा।
