spot_img

MUMBAI : भुसावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बढ़ेगें अतिरिक्त कोच

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने 1 जनवरी 2023 से स्थायी आधार पर भुसावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में एक एसी-2 टियर, तीन एसी-3 टियर और एक शयनयान श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 19003/19004 के लिए संशोधित संरचना में एक फर्स्ट एसी कम एसी-2 टियर, एक एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें दो गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट के यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन में बोर्डिंग से पहले अपने पीएनआर की स्थिति की जांच कर लें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles