spot_img

Mumbai : सलमान की वजह से अर्जुन कपूर बने अभिनेता: बोनी कपूर

मुंबई : ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा। मीडिया के साथ-साथ फैंस के बीच भी ये चर्चा फैल गई है। हालांकि, निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने अपने बेटे को अभिनेता बनाने का श्रेय सलमान खान को दिया है। अब बोनी कपूर ने माना कि सलमान और अर्जुन के रिश्ते अब बहुत अच्छे नहीं हैं। बोनी कपूर ने इस बात पर भी कमेंट किया हैं।

कहा जा रहा है कि पिता बोनी कपूर ने भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा अर्जुन कपूर अभिनेता बन सकते हैं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा कि अर्जुन का सवाल है कि भले ही मैं मोना से अलग हो गया लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहते हैं। फिर सलमान ने मुझे फोन किया और बताया कि वह एक्टर बनने जा रहे हैं।

बोनी ने कहा कि सलमान ने अर्जुन की जिम्मेदारी संभाली और उनका वजन कम किया। जहां तक अर्जुन की बात है तो मैं इसका श्रेय सलमान को देता हूं। उन्होंने ये भी माना कि अब उनके बीच रिश्ते पहले जैसे अच्छे नहीं हैं, लेकिन सलमान ने अर्जुन पर काफी मेहनत की। बोनी कपूर ने कहा कि सलमान अर्जुन के रोल और फिटनेस अवेयरनेस से संतुष्ट हैं।

अर्जुन से अनबन के बाद सलमान के साथ उनके रिश्ते पर भी असर पड़ने संबंधी सवाल के जवाब में बोनी ने कहा कि उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है। मैं अब भी उनसे प्यार करता हूं। उनके जैसे बहुत कम लोग हैं। बोनी कपूर ने ये भी कहा कि वो बड़े दिल वाले हैं और मेरी बहुत इज्जत करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं।

New Delhi : मानहानि मामले में प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की याचिका पर अंतिम सुनवाई 24 सितंबर को

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर (former Union Minister MJ Akbar) की उस याचिका पर 24 सितंबर...

Explore our articles