spot_img

Mumbai : अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Mumbai: Actor Ranveer Singh receives a threat, Mumbai Police beefs up security

मुंबई : (Mumbai) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Film actor Ranveer Singh) को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की फिरौती का धमकी भरा मैसेज मिला है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रणवीर के निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही धमकी देने वाले अज्ञात शख्स की तलाश की जा रही है।

दादर पुलिस स्टेशन (Dadar Police Station) के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रणवीर को व्हाट्सएप पर फिरौती की मांग की गई है और नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। दादर पुलिस स्टेशन ने रणवीर के प्रभादेवी स्थित निवास ब्यू मोंडे रेजिडेंशियल टावर (Beau Monde Residential Towers) के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच और साइबर सेल वॉयस मैैसेज की जांच कर रही हैं और भेजने वाले की पहचान के लिए डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी होने का शक है, जिसमें बड़ी रकम मांगी गई है, जो कथित तौर पर करोड़ों में है। इससे पहले फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (film producer Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की जांच में पता चला था कि कई अन्य फिल्मी हस्तियों को रंगदारी के लिए धमकी दी गई है लेकिन उस समय इसकी शिकायत पुलिस के समक्ष नहीं की गई थी।

New Delhi : अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू, रेलवे बोर्ड का आदेश जारी

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय ने अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों (Amrit Bharat and Vande Bharat sleeper train) में इमरजेंसी...

Explore our articles