spot_img

Mumbai : भिवंडी में 45लाख के जाली नोट के साथ 6 गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने भिवंडी में नकली नोटों का पूरा जखीरा बरामद किया है।पुलिस ने कुल 45लाख 50हजार रुपए के नकली नोट बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।ठाणे पुलिस उप आयुक्त अमर सिंह जाधव ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवाने को प्राप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ था कि इस क्षेत्र में नकली नोट धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं।इसके बाद क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़े को भिवंडी के अवांचिंत पाड़ा में नकली नोट चलाने वाले संदिग्ध आरोपियों के आने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन के निर्देश पर सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार के नेतृत्व में भिवंडी में 3मई 2025की रात सवा नौ बजे तीन संदिग्ध आरोपी( 1) सूरज तनाजी शैडे,(2 )भरत बालकु सासे तथा (3) स्वप्निल जगदीश पाटील को भिवंडी से गिरफ्तार कर 500रुपए के 60बंडल ( प्रति बंडल 100नोट) सहित तीस लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा दूसरे दिन 4मई को भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों के अन्य तीन साथियों का पता चला था।इसके बाद 5मई को रात पौने दस बजे शांति नगर भिवंडी पुलिस ने इस गैंग का प्रमुख( 4)रामदास शालिक दलवी को गिरफ्तार किया साथ ही उनके सहयोगी(5 )विजय सुदामा कर्नेकर और( 6) शेखर रामदास को भी हिरासत में लिया गया।पुलिस को इनके पास से 15 लाख 50 हजार के नकली नोट के साथ ,नोट छापने की प्रिंटर मशीन,नोट प्रिंट करने के कागज,नोट कटर मशीन और लैपटॉप भी बरामद किया है। सभी छह आरोपी भिवंडी के हैं।ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच पता लगा रही है कि यह नकली नोट कब से बाजार में चलाए जा रहे थे और इनके लेने वाले कौन थे। फ़िलहाल इन सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles