Mumbai : रेस्टोरेंट में देह व्यापार से रिहा 1 नाबालिग सहित 4पीड़ित युवतियां ,महिला दलाल गिरफ्तार

0
48

मुंबई : (Mumbai) ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी में भिवंडी कल्याण रोड पर राजमौली ग्राम में ठाणे पुलिस की अवैध मानव तस्करी प्रतिबंध शाखा ने पारो बार के समीप राधा कृष्ण रेस्टोरेंट से बलात अगवा कर लाई गई चार पीड़ित युवतियों को देह व्यापार से मुक्त कराकर महिला दलाल को देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही पुलिस ने अन्य दो फरार आरोपियों पर भी मामला दर्ज किया है।ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीआरओ किशोर खरात ने आज बताया कि ठाणे पुलिस की अवैध मानव तस्करी प्रतिबन्धक शाखा के सहायक आयुक्त धनजी क्षीरसागर को जानकारी मिली थी कि भिवंडी कल्याण रोड पर राजमौली ग्राम में पारो बार के निकट राधा कृष्ण रेस्टोरेंट में देहव्यापार धड़ल्ले से चल रहा है।ताजा घटनाक्रम में वहां चार युवतियां इस अनैतिक देह व्यवसाय के लिए अपहरण कर बलात लाई गई है।इसके बाद कल 16मई की शाम 3बजकर 50मिनट पर ठाणे पुलिस की अवैध मानव तस्करी प्रतिबन्धक शाखा की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती चेतना चौधरी ने छापा मारकर राधा कृष्ण रेस्टोरेंट से बलात अपहरण कर लाई गई चार युवतियों को देह व्यापार से मुक्त कराकर महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही पुलिस ने उन दो फरार आरोपियों पर भी मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है जो इन पीड़ित महिलाओं को देह व्यापार कराने के लिए यहां लेकर आए थे।इन चार युवतियों में एक लड़की नाबालिग है।लगभग साढ़े सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की को उल्हासनगर के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।