spot_img

MUMBAI : रक्तदान शिविर में एकत्रित हुआ 112 बोतल रक्त

मुंबई : रक्त की कमी न हो और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोपोली मुस्लिम वेलफेयर ट्रस्ट और मुंबई की समर्पण रक्तपेटी के संयुक्त सहयोग से खोपोली के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष अतीक खोत, सदस्य निजामुद्दीन जलगांवकर, अजीम करंजीकर, मुस्तफा दुस्टे, अब्दुल कोरबू, नहीम मुकरी के प्रयासों से किया गया। अतीक खोत ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 112 बोतल रक्त एकत्रित किया गया है और जरूरतमंदों को समर्पण ब्लड बैंक के माध्यम से रक्त बैग प्रदान किया जाएगा।

Explore our articles