spot_img
HomelatestMUMBAI : सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

MUMBAI : सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई : सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने 11 कर्मचारियों को ‘महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार’ प्रदान किया। जिनमें मुंबई मंडल से 4, पुणे मंडल से 3 भुसावल मंडल से 1, नागपुर मंडल से 1 और सोलापुर मंडल से 1 शामिल है। 03 अक्टूबर 2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और अगस्त/सितंबर- 2022 के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कार दिए गए। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000 रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है। मिथुन कुमार, ट्रैक मेंटेनर, कल्याण, हीरालाल, ट्रैक मेंटेनर, कल्याण,अनुज कुमार पाण्डेय, उप स्टेशन प्रबंधक, मंकी हिल, मुंबई मंडल,रंजीत शर्मा, ट्रैक मेंटेनर, इगतपुरी, मुंबई मंडल और पुणे मंडल के राहुल शिवाजी पोटफोडे, गेटमैन, तलेगांव, सुनील वंजारी, पॉइंट्समैन, कामशेत, रविकांत चौबे, रेल प्रबंधक और भुसावल मंडल के विजय काशीनाथ मोरे, संरक्षा सलाहकार (यातायात), एल.एन.पेंधरकर, सहायक लोको पायलट और नागपुर मंडल के मुरारी कुमार दुबे, प्वॉइंट्समैन, भुगांव और सोलापुर मंडल के वी वी आदलिंगे को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित काम करने के लिए दिखाई गई ऐसी 24×7 सतर्कता दूसरों को प्रेरित करेगी और यात्रियों की संरक्षा की दिशा में ईमानदारी से काम करेगी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी डी.वाई नाइक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन, प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोड़ा, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एन पी सिंह और सेंट्रल रेल के अन्य प्रधान विभागाध्यक्ष उपस्थित थे और सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर