spot_img

Moradabad : सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर गांजे की सप्लाई करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

मुरादाबाद : सिविल लाइन की थाना पुलिस ने शुक्रवार को सोनकपुर ओवरब्रिज के नीचे से आधा किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि महिला तस्कर सारिका थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आदर्श कालोनी की निवासी हैं। पूछताछ में सारिका ने बताया कि वह युवाओं को ऑन डिमांड महंगे दामों पर गांजा की सप्लाई करती है। इसके लिए उसने कोड वर्ड में सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखे हैं। आरोपित महिला सारिका पर थाना सिविल लाइंस में पहले से एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपित महिला तस्कर के पास आधा किलो गांजा बरामद हुआ है।

Jaipur : ईशान किशन ने पैट कमिंस की वापसी पर जताई खुशी, बताया शानदार कप्तान

जयपुर : (Jaipur) सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Sunrisers Hyderabad wicketkeeper-batsman Ishan Kishan) ने टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी पर...

Explore our articles