spot_img

Moradabad : यूपी बोर्ड परीक्षा : मुरादाबाद में परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आईं 160 आपत्तियां

जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद ने बताया कि आगामी सप्ताह में हो जाएगा निस्तारण
मुरादाबाद : (Moradabad)
मुरादाबाद में अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र (Moradabad regarding the determination of UP Board examination centr) निर्धारण को लेकर लगभग 160 आपत्तियां आई हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद डॉ. अरुण कुमार दुबे ने शनिवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 28 नवंबर तक का समय दिया गया था। इसमें सबसे अधिक विद्यालय से केंद्रों की दूरी और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की अपेक्षा विद्यार्थियों का आवंटन अधिक संख्या में है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने आगे बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर लगभग 160 आपत्तियां आई हैं। आगामी सप्ताह तक इनका निस्तारण हो जाएगा। परीक्षा में अभी दो माह से अधिक का समय है। इसलिए विद्यार्थी पूरी गंभीरता और एकाग्रता से परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। रिवजीन पर अधिक ध्यान देंगे तो परीक्षा के समय उन्हें तनाव नहीं होगा। शिक्षकों से आह्वान है कि वह विद्यार्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए अतिरिक्त समय दें।

Explore our articles