spot_img

Moradabad : यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी कामाख्या-नई दिल्ली-कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस

मुरादाबाद : उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु रेलगाड़ी संख्या 05624/05623 कामाख्या-नई दिल्ली-कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05624 कामाख्या से 4 दिसंबर को नई दिल्ली के लिए चलेगी और रेलगाड़ी संख्या 05623 नई दिल्ली से 6 दिसंबर को कामाख्या के लिए चलेगी दोनों ट्रेनें एक-एक ट्रिप लगाएंगी। ट्रेन संख्या 05624 4 दिसंबर सोमवार को कामाख्या से रात्रि 11 बजे चलेगी जो 6 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05623 6 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली से चलेगी जो 8 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर कामाख्या पहुंचेगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles