spot_img

Moradabad : फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर समेत तीन के खिलाफ कुर्की वारंट जारी

मुरादाबाद : मुरादाबाद की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने बुधवार को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के खि़लाफ कुर्की के आदेश जारी किए हैं। इन सभी पर सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप का मामला न्यायालय में विचारधीन है। वहीं, इस मामले में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का अरेस्ट स्टे मिला हुआ है।

मुरादाबाद के थाना कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने आने से मना कर दिया था, जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मामले में थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में की जा रही है।

मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि जांच में ये सभी आरोपित दोषी पाए गए हैं, इसलिए अदालत ने सोनाक्षी सिन्हा के अलावा तीन आरोपितों मालविका पंजाबी, एड गर्ल शकारिया और धूमिल ठक्कर के खिलाफ आज 82 की कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए हैं। जबकि पूर्व में इन आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

एसीजेएम प्रथम सचिन दीक्षित की कोर्ट ने 3 आरोपितों मालविका पंजाबी, एड गर्ल शकारिया और धूमिल ठक्कर के खिलाफ आज 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की। इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles