spot_img

Moradabad : छात्र देव कश्यप की हत्या के 19 आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

मुरादाबाद में जून 2021 में बारहवीं के छात्र देव कश्यप पर बाइक सवार आरोपितों ने बम से कर दिया था हमला

मुरादाबाद : मुरादाबाद के थाना मझोला के मंडी समिति के पास दो वर्ष पूर्व छात्र देव कश्यप की हत्या के 19 आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। मझोला थाना प्रभारी ने केस दर्ज कराया है। गैंगस्टर के 19 आरोपितों में पांच आरोपित अब भी जिला कारागार में बंद हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार मंडी समिति के पास जून 2021 में बारहवीं के छात्र देव कश्यप पर बाइक सवार आरोपितों ने बम से हमला कर दिया था। इस हमले में देव की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को जेल भेजा था। इसके अलावा भी आरोपियों ने कई और घटनाएं की थीं।

मझोला थाना एसएचओ विप्लव शर्मा ने सिविल लाइंस के चंद्रनगर निवासी शिवा गुप्ता, मझोला के नया गांव गांगन निवासी हेमंत कश्यप, एकता कॉलोनी निवासी अमन ठाकुर, बसंत विहार निवासी आदर्श उर्फ तरुण उर्फ मैक्स, पैपटपुरा निवासी आशु सागर, सिविल लाइंस के अशोकनगर निवासी अंकित सोनकर, एकता कॉलोनी निवासी केशव उर्फ इटैली, अमरोहा के रेहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी निवासी अभय त्यागी, 23वीं वाहिनी पीएसी में रहने वाले कन्नौज के सीपुरा पचैर निवासी सोनू कुमार, कोतवाली के सागर सराय निवासी एकांश गुप्ता पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज कराया है।

मझोला के नयागांव फाजलपुर निवासी दीपू, सिविल लाइंस के आशियाना निवासी विशाल ठाकुर, मझोला के हनुमाननगर निवासी विशाल चौधरी, चिड़िया टोला निवासी आशीष मसीह व साहिल सोनकर, मुगलपुरा के महल सराय निवासी शलभ गुप्ता, मझोला के गांगन निवासी बाबू बजरंगी, सिविल लाइंस के आफिसर्स कॉलोनी चंद्रनगर निवासी सुभाष उर्फ दीपक और मझोला के रामेश्वर कॉलोनी निवासी पवन चैहान को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस गिरोह का सरगना आरोपित शिवा गुप्ता हैं। उसके चार साथी हेमंत कश्यप, अमन ठाकुर, आदर्श उर्फ तरुण और सुभाष उर्फ दीपक वर्तमान में जेल में बंद हैं।

Explore our articles