मोन :(Mon) नगा नेशनल काउंसिल (Non-Accordist) के चार सक्रिय कैडरों ने रविवार को नगालैंड के मोन जिले के वाक्सिंग में असम राइफल्स के सामने आत्मसमर्पण किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये कैडर 2019 से इस क्षेत्र में सक्रिय थे। असम राइफल्स ने आधिकारिक रूप से जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि असम राइफल्स के अथक प्रयासों के कारण नगालैंड के मोन जिले के वाक्चिंग में नगा नेशनल काउंसिल (नॉन-एकॉर्डिस्ट) के चार कैडरों ने एक 9 मिमी पिस्तौल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। कैडर 2019 से क्षेत्र में अत्यधिक सक्रिय थे।


