spot_img

Mirzapur : फांसी लगाकर युवक ने दी जान, दवा खाने के बहाने खेत से आया था घर

गत छह माह से बीमार चल रहा था , चल रहा था उपचार

गत पांच मई को तय थी शादी, अस्वस्थता के कारण बढ़ाई गई थी तिथि

मीरजापुर : जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहसड़ा कला गांव में रविवार की सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहसड़ा कला गांव निवासी रमापति उर्फ झल्लर मौर्या रविवार की सुबह परिवार समेत घर से थोड़ी दूर खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उसी समय उनका बड़ा बेटा रमेश मौर्या उर्फ सुदामा दवा खाने की बात कहकर खेत से घर चला गया। एक घंटे बाद परिवार के लोग जब खेत से लौटे तो मकान का शटर अंदर से बंद था। काफी देर तक शोर मचाने के बाद भी शटर नहीं खुला तो लोग घबरा गए और रौशनदान से झांककर देखा तो सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो रोशनदान से मफलर के सहारे शव लटक रहा था। मृतक दो भाइयों व तीन बहनों में बड़ा था। मृतक के पिता ने बताया कि गत छह माह से वह बीमार चल रहा था। प्रयागराज के निजी हाॅस्पिटल में उसका उपचार कराया जा रहा था। उसका विवाह गत पांच मई को प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तय था। अस्वस्थता के कारण विवाह की तिथि स्वस्थ होने तक बढ़ा दी गई थी। जिगना थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

Hyderabad : स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले बोले, मजबूत होकर वापसी करेगी पंजाब किंग्स

हैदराबाद : (Hyderabad) इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) (SRH) के खिलाफ हार के बावजूद अंक तालिका में...

Explore our articles