spot_img

Mirzapur : भाभी का गला काट उतारा मौत के घाट, हत्यारा देवर फरार

मीरजापुर : जमीन के विवाद को लेकर देवर ने भाभी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मायके वालों ने मकान के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए देवर व सास के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।

चुनार कोतवाली क्षेत्र निवासी राजू खान तीन भाई है। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। उसका सबसे छोटा भाई फिरोज परिवार के साथ मुंबई में रहता है। दूसरे नंबर का भाई जावेद पैतृक मकान के एक हिस्से में रहता था। दूसरे हिस्से में राजू की पत्नी रोजी (40) रहती थी। जिस मकान में रोजी रहती थी जावेद उस पर कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर कई बार विवाद किया था। इसी को लेकर रोजी और उसके देवर जावेद में शनिवार की रात विवाद हुआ था। मामला जब थाने तक पहुंचा तो देवर ने भाभी से पुलिस के सामने कोई विवाद न करने का वादा किया। भाई के बाहर होने पर उसने कोई विवाद न करने का भरोसा दिया। उसी भरोसे के बाद घर लौटी भाभी की चाकू से गला रेतकर देवर ने हत्या कर दी और फरार हो गया।

चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह व कजरहट चौकी प्रभारी दल बल के साथ जांच में जुटे हैं। साथ ही क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। भाई वली मोहम्मद व सादिल ने मकान कब्जे के विवाद में जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर बहन रोजी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आरोपित जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर रोजी का पति चांद आनन-फानन में मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया।

Vadodara : MI के खिलाफ मैच जिताने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स बोलीं—पारी को अंत तक ले जाना था मकसद

वडोदरा : (Vadodara) महिला प्रीमियर लीग 2026 (Women's Premier League 2026) में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार नेतृत्व करते हुए नाबाद...

Explore our articles