spot_img

Mirzapur : नंदिनी ने नेपाल में लहराया परचम, डांस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर

मीरजापुर : नेपाल के काठमांडू में आयोजित इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में अंडर-19 आयु वर्ग के सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन व मीनाक्षी सेन की पुत्री नंदिनी सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया।

भारत-नेपाल की ओर से दो से तीन जून तक आयोजित प्रतियोगिता में नंदिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनकी उपलब्धि से परिवार में प्रसन्नता है। इंटरमीडिएट की छात्रा नंदिनी ने बताया कि अक्टूबर 2022 में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित प्रतियोगिता में नेशनल चैंपियन का खिताब हासिल करने के बाद उन्हें नेपाल में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। इसके लिए माता-पिता और गुरुजन के सहयोग से कड़ा अभ्यास किया था। इसके पूर्व मुरादाबाद में हुई प्रदेश प्रतियोगिता में भी दूसरा स्थान मिला था। उनकी उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी।

Explore our articles