spot_img

Mirzapur : माँ ने तीन बच्चों को कुएं में फेंक घर में लगा दी आग, बच्चों की मौत

पुलिस ने तीनों बच्चों को मारने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया
मीरजापुर: (Mirzapur)
संतनगर थाना क्षेत्र के पंजरा गांव की एक महिला ने पति से फोन पर झगड़कर अपने तीन बच्चों को कुंए में फेंक दिया और खपरैल के मकान में आग लगाकर खुद को आग के हवाले कर दिया।पारिवारिक कलह से तंग पंजरा गांव निवासिनी चंदा कोल ने शनिवार की भोर अपने तीन बच्चों काे घर के पास स्थित कुंए में फेंक दिया। उसके कुछ देर बाद खपड़ैल मकान में आग लगाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह के लगभग चार बजे कमरे से धुआं उठता देख आसपास लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को जगाते हुए दरवाजा खोलवाकर महिला को घर से बाहर निकाला। लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर मकान में लगी आग को बुझाया। इसके बाद घर में बच्चों को ढूंढा जाने लगा। बच्चों के नहीं मिलने पर महिला से पूछताछ की गई तब महिला ने कुएं में तीनों बच्चों को फेंकने की जानकारी दी। यह सुन सभी हैरान हो गए। ग्रमीणों की मदद से कुएं से दो पुत्रियों के शव को बाहर निकाल लिया। जबकि बेटे आकाश का शव कुछ घंटों की मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

हादसे की जानकारी होते ही एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ लागलंज मंजरी राव, लालगंज प्रभारी निरीक्षक ज्ञानूप्रिया, हलिया प्रभारी विष्णुप्रभा सिंह, संतनगर थाना प्रभारी आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर संतनगर थाने ले गई।

पंजरा गांव निवासी अमरजीत कोल दो महीने से मजदूरी करने मुंबई में गया है। घर पर तीन बच्चों के साथ पत्नी चंदा रहती है। शुक्रवार की देर रात चंदा का पति अमरजीत से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इससे नाराज चंदा ने देर रात अपने तीन बच्चों आठ वर्षीय पुत्र आकाश, ढाई वर्षीय पुत्री कीर्ति व एक वर्षीय पुत्री अनु को घर से 50 मीटर दूर स्थित सार्वजनिक कुंए में ले जाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। माँ चंदा को गिरफ्तार कर पुलिस थाने पर ले गई। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ऐसे हुई झगड़े की शुरुआत

पंजरा गांव निवासी अमरजीत कोल पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी चंदा पर शक कर रहा था। उसे आशंका थी कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। इसको लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। करीब दो महीने पहले अमरजीत अपनी मोबाइल पत्नी चंदा को देकर मुंबई कमाने चला गया। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पत्नी को फोन किया तो एक युवक ने फोन उठा लिया। यह देख वह नाराज हो गया। पत्नी के बात करने पर उससे विवाद कर लिया। कहा कि उसका मोबाइल युवक के पास कैसे पहुंचा। इसी बात को लेकर रात नौ बजे से ही काफी देर तक विवाद होता रहा। इसी बीच पति ने चंदा से कहा कि उसका युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा है। उसके तीनों बच्चे भी उसके प्रेमी के हैं। उसके एक भी बच्चे नहीं है। यह बात सुनकर चंदा आग बबूला हो गई और उसने अपने बच्चों और अपने काे मारने का निर्णय ले लिया।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles