spot_img

Mirzapur : हीटवेव का कहर : चुनाव ड्यूटी पर जा रहे छह होमगार्ड समेत 13 की मौत, छह की पुष्टि

मीरजापुर : सातवें चरण का मतदान और ये जानलेवा तापमान, प्रचंड गर्मी के साथ भीषण हीटवेव से शुक्रवार को मीरजापुर में 13 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। इसमें सात होमगार्ड के जवान, एक होमगार्ड चपरासी, तीन स्वीपर, एक स्वास्थ्य कर्मी व एक चकबंदी विभाग का कर्मचारी शामिल है।

दरअसल, मीरजापुर लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। मतदान को लेकर विभिन्न जनपदों से होमगार्ड के जवान चुनावी ड्यूटी के लिए मीरजापुर आए थे। सभी पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचे थे। शुक्रवार को नगर के पथरहिया स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज परिसर से चुनाव ड्यूटी के लिए सभी कर्मचारी जा रहे थे। इसमें से 13 लोगों की हीटवेव ने जान ले ली। जबकि 23 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसी दौरान अस्पताल में अन्य पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।

गोंडा, प्रयागराज, बस्ती और मीरजापुर के रहने वाले हैं मृतक जवान

घटना की सूचना पर मंडलीय चिकित्सालय पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भर्ती मरीजों का हाल जाना। जिला प्रशासन ने अब तक कुल मृतकों की पुष्टि की है। इनमें दो गोंडा, एक बस्ती, दो प्रयागराज और एक मीरजापुर के रहने वाले जवान हैं। स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मां विंध्यवासिनी स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि हीटवेव से ग्रसित कुल 23 लोगों का इलाज चल रहा है। तापमान 46 डिग्री होने के नाते ब्लड प्रेशर अचानक अनियंत्रित हो जा रहा है और शुगर भी प्रभावित हो रहा है।

और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

जिलाधिकारी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जान गंवाने वाले होमगार्ड में राम जियावन यादव (गोंडा), बच्चा राम चौहान (गोंडा), त्रिभुवन सिंह (प्रयागराज), सत्यप्रकाश पांडेय (बस्ती), रामकरण सिंह (प्रयागराज), कृष्णकांत अवस्थी (मीरजापुर) का नाम प्रकाश में आया है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles