spot_img

Meerut : मेरठ में पुलिस पर हमला करके वारंटी को छुड़ाया

मेरठ: (Meerut) जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में सोमवार को कोर्ट से जारी वारंट पर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करके आरोपित को छुड़ा लिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने लगभग 15 आरोपितों को हिरासत में लिया है।

जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान के चोरी के मामले में कोर्ट से वारंट जारी है। उसकी तलाश में पुलिस कई दिन से दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। सोमवार को जानी पुलिस पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस ने फुरकान को हिरासत में ले लिया और उसे घर से पकड़कर चलने लगी। इतने में ही महिलाओं ने पुलिस से फुरकान को छुड़ाने का प्रयास किया। कुछ युवक जीप के आगे खड़े हो गए और पुलिस को रोक दिया।

इसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला करके फुरकान को छुड़ा लिया। फुरकान मौके से फरार हो गया। लोगों की मारपीट में एक पुलिसकर्मी मदन सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने ही जानी थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो लोग फरार हो गए। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, मामले में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles