spot_img

Meerut : एसीएम और पत्नी के खिलाफ पति ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी पत्नी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि पत्नी के मेरठ में तैनात एक एसीएम से अवैध संबंध है। उसने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की प्रगति नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने शिकायत करते हुए कहा कि 2006 में उसकी शादी दिल्ली की लड़की से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं। वह एफसीआई में नौकरी करता है। इस कारण अक्सर बाहर तैनाती पर रहता है। शादी के बाद पत्नी का व्यवहार अपनी सास के साथ अच्छा नहीं था। पत्नी अपनी सास के साथ मारपीट करती थी। प्रॉपर्टी को लेकर सास पर जानलेवा हमला भी करा चुकी है। जिलाधिकारी के यहां भी शिकायत की। एसीएम के यहां अब मुकदमा चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के एसीएम के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह सो जाता है तो पत्नी एसीएम को न्यूड वीडियो कॉल करती है। पीड़ित ने पत्नी और एसीएम के खिलाफ एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने इस मामले में जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles