spot_img

Meerut : एमआईटी के वार्षिक उत्सव में होगी बॉलीवुड सिंगर की प्रस्तुति

मेरठ : मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) परतापुर बाईपास का वार्षिक उत्सव मृदंग-2023 का आयोजन 14 अप्रैल को होगा। वार्षिक उत्सव में बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वार्षिक उसव मृदंग की कॉऑर्डिनेटर रितिमा ने बताया संस्थान के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मृदंग का शुभारंभ 14 अप्रैल को होगा। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान दोनों दिन अलग-अलग थीम पर कॉलेज के छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रथम दिन सोलो डांस, म्यूजिकल गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, थीम आधारित फैशन शो प्रतियोगिता होगी। दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, विजेताओं का सम्मान समारोह होगा। मृदंग 2023 का मुख्य आकर्षण मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित की लाइव परफॉर्मेंस होगी। दिल्ली-6 फिल्म का गीत ’ससुराल गेंदा फूल’ श्रद्धा के प्रसिद्ध गीतों में से एक है। इसके अलावा कई अन्य गीत भी हिट रहे। इस अवसर पर एमआईटी के मीडिया मैनेजर अजय चौधरी, निदेशक डॉ. सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. नीरज कांत शर्मा, नीरज प्रताप, रितिमा आदि उपस्थित रहे।

Explore our articles