spot_img

Medininagar : सामूहिक गैंगरेप के पांचवें आरोपित ने पुलिस दबाव में किया सरेंडर

मेदिनीनगर : पुलिस दबाव में सामूहिक दुष्कर्म कांड के पांचवें आरोपित राजू ठाकुर ने शनिवार को पलामू न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 18 मई की रात नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता की मां ने घटना के दूसरे दिन गांव के ही दिनेश ठाकुर, नितीश ठाकुर, रोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर उर्फ मांझीला, राजू ठाकुर और सचिन ठाकुर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। घटना की रात ही ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश ठाकुर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

नितीश ठाकुर 21 मई को नबीनगर थाना क्षेत्र के कोइरीयाडीह गांव से, जबकि 22 मई को सचिन ठाकुर उर्फ मांझीला व रोहित ठाकुर को गिरफ्तार कर किया गया था। 23 मई को इस कांड का आरोपी सचिन ठाकुर का शव फंदे से लटका बरामद किया गया था। पांचवे आरोपी राजू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबाव बनाए हुए थी।

थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि छह आरोपितों में से पांच जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है।

Mumbai : अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी: भाजपा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (Bharatiya Janata Party (BJP) state spokesperson Navnath Ban) ने गुरुवार को कहा...

Explore our articles