spot_img

MATHURA : बरसाने में मची होली की धूम, हुरियारों पर खूब बरसीं हुरियारिनों की लाठियां

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को बरसाना की रंगीली गली में बरसाना की हुरियारिनों ने नन्दगांव के हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

इस अद्भुत होली के दृश्य का आनन्द ले रहे देश-विदेश के हजारों पर्यटक तरह-तरह के रंग बरसाते रहे।

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया, “भारी भीड़ के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।”

इस अवसर पर दुनिया के हर कोने से आए श्रद्धालु कृष्ण और राधा के प्रेम की अप्रतिम होली को देखकर झूम उठे।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles