Home entertainment Mathura : ब्रज की लाडली कवियत्री पूनम वर्मा ने की बॉलीवुड में...

Mathura : ब्रज की लाडली कवियत्री पूनम वर्मा ने की बॉलीवुड में एन्ट्री, ब्रजवासियों ने दी बधाई

0
256

मथुरा : ब्रज की धरती से निकलकर फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा कायम करने वालो में अब एक और नाम शुमार हो गया है। इस बार फिल्मी पर्दे पर शहर की प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री पूनम वर्मा ने बॉलीवुड में एंट्री की है। शुक्रवार को शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी उद्योगपतियों के साथ साथ अनेक संस्थाओं ने उनको बधाई दी है।

गौरतलब हो कि उनका पहला सांग “नजर जो मिलती..“ रिकॉर्ड हो गया गया है। इसे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से गाया है। जिसकी तारीफ बॉलीवुड की दुनिया में जमकर हो रही है। जल्द ही ये गाना एक फिल्म में आ रहा है। इस गाने की शूटिंग जयपुर और मुंबई में होगी, जिसमे खुद पूनम वर्मा इस एलबम में नज़र आएंगी।

लाल किले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं से लोगो के दिलो पर राज करने वाली पूनम वर्मा पिछले 15 वर्षों से हिंदी काव्य मंचो पर अपने गीत गजलो से धमाल मचाए हुए है। पूनम वर्मा ने बेलफास्ट, इंग्लैंड, आयरलैंड, भूटान आदि अनेक देशों में जहां काव्य पाठ के लिए जा चुकी हैं। कोटा दशहरा कवि सम्मेलन से लेकर कोलकाता, बंगलौर, चेन्नई, दिल्ली लखनऊ के कवि सम्मेलनों और अनेक टीवी चैनलों पर उनके काव्य पाठ की मांग बनी रहती है। पूनम वर्मा की इस सफलता पर शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी उद्योगपतियों के साथ साथ अनेक संस्थाओं ने पूनम वर्मा को इस सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।