सीआरजेड नियमों के उल्लंघन का आरोप
मुंबई :(Mumbai) बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (Bollywood film star Shahrukh Khan) अपने मन्नत बंगले को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने बंगले के मरम्मत कार्य में सीआरजेड नियमों का (violating CRZ rules) उल्लंघन कर अवैध निर्माण कराया है। हालांकि शाहरुख की ओर से इन आरोपों को खारिज कर दिया गया है और सफाई दी गई है कि कोई अवैध निर्माण कार्य नहीं किया गया है। काम नियमानुसार चल रहा है।
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी (Shahrukh Khan’s manager Pooja Dadlani) के अनुसार किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। पूरा काम नियमानुसार चल रहा है। हम नियमों का पालन कर रहे हैं। प्रशासन से मिली अनुमति के अनुसार ही काम किया जा रहा है और हर जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। आरोपों में कोई दम नहीं है। शाहरुख के मन्नत बंगले का मरम्मत कार्य चल रहा है। फिलहाल वे किराए के घर में रह रहे हैं। मुंबई मनपा को शिकायत मिली है कि उनके बंगले में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर मनपा के एच-वेस्ट वार्ड की टीम ने मन्नत बंगले के मरम्मत कार्य का जायजा लिया है। मनपा अधिकारियों के मुताबिक हमें सीआरजेड नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। हमने बंगले की जांच की है। मामले का निरीक्षण चल रहा है। उसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यदि कोई उल्लंघन पाया गया तो संबंधित पक्षों को नोटिस भेजी जाएगी। रिपोर्ट महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट को भी भेजी जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (Maharashtra Coastal Zone Management Authority) (एमसीजेडएमए) को अर्जी देकर मन्नत बंगले की दो मंजिल बढ़ाने की इजाजत मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद मरम्मत कार्य चल रहा है। बांद्रा के बैंड स्टैंड पर शाहरुख का सी फेसिंग 6 मंजिला मन्नत बंगला है। मन्नत बंगल 1914 में बनी एक हेरिटेज साइट है। (Mannat Bungalow is a heritage site built in 1914) बंगला 2091.38 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बना है। शाहरुख ने इसे साल 2001 में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले इस बंगले का नाम विला वियना (Villa Vienna) था। शाहरुख ने इसका नाम बदलकर मन्नत रख दिया था।