spot_img

Malda: पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, आरोपित फरार

मालदा:(Malda) एक शख्स पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार देर रात पुखुरिया थाना क्षेत्र के शिमला इलाके की है। मृत गृहिणी का नाम सुप्रिया सिंह (35) है। वह रतुआ के मणिपुर का रहने वाली थी। जबकि आरोपित पति का नाम सुजीत सिंह है। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब 11 साल पहले सुप्रिया की शादी रतुआ के मुंचा इलाके के रहने वाले सुजीत सिंह से हुई थी। पिछले तीन साल से सुप्रिया घर नहीं गई थी। वह मालदा शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। परिवार में अशांति लगी रहती थी। काली पूजा की रात सुप्रिया अपने बेटे के साथ पूजा करने अपने पिता के घर गयी थी। फिर बीती रात सुप्रिया अपने ससुराल जाने के बजाय अपने बेटे के साथ मालदा लौट रही थी। उसी समय सुजीत ने सुप्रिया पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल सुप्रिया को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक धारणा यह है कि हत्या पत्नी के अवैध संबंध के कारण हुई है। पुखुरिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Shimla : सात माह बाद गुलजार होगा शिमला का रनवे

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla—the capital of Himachal Pradesh) सात महीने बाद एक बार फिर हवाई मार्ग से देश के...

Explore our articles