spot_img

Mahoba: आरओ प्लांट संचालक शुद्ध पानी के नाम पर लोगों की सेहत से कर रहे खिलवाड़

महोबा: (Mahoba) जनपद में नियमों को ताकत पर रखकर आरओ प्लांट चल रहे हैं। खपत बढ़ने पर संयंत्र संचालक पानी में बर्फ डालकर पानी को ठंडा कर लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। नियमों को ताक में रखकर भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। दिन-प्रतिदिन आरओ प्लांट (RO plants) की संख्या बढ़ती जा रही हैं। जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं।

गर्मी का मौसम आते ही आरओ प्लांट से ठंडे पानी की मांग बढ़ जाती है। जनपद में काफी संख्या में आरओ प्लांट संचालित हो रहे हैं। जनपद मुख्यालय में भी दर्जनों से अधिक प्लांट चल रहे हैं। जहां पर गर्मी की मौसम को देखते हुए आरओ पानी की बढ़ रही खपत को लेकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। कई प्लांट तो बिना लाइसेंस के लिए चल रहे हैं। जो प्लांट लाइसेंस लिए हैं वह शर्तों को दरकिनार कर रहे हैं। प्लांट संचालकों को निजी बोर कराने के साथ, लघु सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग से समय-समय पर जांच करानी होती है। लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। गर्मी बढ़ने पर बर्फ मिलाकर पानी को ठंडा कर बेचने का काम किया जा रहा है। पूर्व में कई लोग कई बार मनमानी तरीके से संचालित आरओ प्लांट की जांच करने की मांग उठा चुके हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी जांच के नाम पर औपचारिकताएं कर रहे हैं।

जनपद मुख्यालय निवासी मुकेश, अरविंद और आसाराम ने बताया कि कुछ आरओ प्लांट संचालक शुद्ध पानी बेचने के नाम पर पानी में केमिकल मिला रहे हैं, जिससे यह लोग लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से समय-समय पर इन प्लांटों में छापा मार कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा का कहना है कि समय-समय पर आरओ प्लांट की जांच कराई जाती है और केमिकल की शिकायत पर जांच में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kathmandu : भारत से सीमा विवाद पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं : खनाल

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister Shishir Khanal) ने कहा है कि भारत के साथ सीमा विवाद के...

Explore our articles