Maharashtra : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
44

गढचिरोली : (Gadchiroli) महाराष्ट्र के नक्सल (Maharashtra’s anti-Naxal) विरोधी अभियान को शुक्रवार को बड़ी जीत मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में 12 दुर्दांत नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान की प्रति भेंटकर उनका स्वागत किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम था।

महाराष्ट्र का गढचिरोली जिला नक्सल प्रभावित इलाके के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन विकास के चलते अब नक्सलवाद यहां दम तोड़ रहा है। सुरक्षाबलों की सख्ती और जिले में होते विकास को देखते हुए नक्सल मूवमेंट में शामिल नक्सली लगातार हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 12 दुर्दांत नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

गढचिरोली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को अपने हथियार सौंपे और आत्मसमर्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान की प्रति भेंटकर उनका स्वागत किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम था।

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को ऐतिहासिक बताया। फडणवीस ने कहा कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। जिस चीज के लिए वह हिंसा कर रहे थे वह होने वाला नहीं था, इसलिए सभी ने संविधान पर भरोसा जताते हुए वापस आने का निर्णय लिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने नक्सल अभियान में शामिल लोगों से मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतवानी भी दी।