spot_img

Lucknow: लखनऊ में 11 और 18 जून को भाजपा की दो बड़ी जनसभा, पहली में राजनाथ होंगे शामिल

लखनऊ:(Lucknow) भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी जनसभा प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी दो बड़ी जनसभा होंगी। एक जनसभा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र और दूसरी केन्द्रीयमंत्री कौशल किशोर के संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित है।

लखनऊ संसदीय क्षेत्र में जनसभा 11 जून को कानपुर रोड स्थित सीएमएस में होगी। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के कई नेता शामिल होंगे।

लखनऊ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने बताया कि मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में 18 जून को बख्शी का तालाब में बड़ी जनसभा होगी। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।

Explore our articles