spot_img
Home latest Lucknow : गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक ने शपथ ग्रहण की

Lucknow : गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक ने शपथ ग्रहण की

0
343
Lucknow: The newly elected MLA of Gola Gokarnath took oath

लखनऊ: (Lucknow) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट से भारती जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अमन गिरि को विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई।उत्तर प्रदेश में 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अरविंद गिरी ने जीत हासिल की थी। सितंबर 2022 में गिरि के निधन के बाद यह सीट खाली होो गई थी।गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव तीन नवंबर को हुआ था, जिसमें अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से हराया था।