spot_img
Home latest Lucknow: लक्ष्मणपुरी में होगी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति

Lucknow: लक्ष्मणपुरी में होगी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति

0
251

लखनऊ:(Lucknow) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 मई को राजधानी लखनऊ (Laxmanpuri) में होगी। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने शनिवार को दी।

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सत्र को सम्बोधित करेगें।

श्री द्विवेदी ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा 30 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यसमिति का बैठक करने जा रही है। इस प्रदेश कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश के सभी भाजयुमो जिला अध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया की प्रदेश कार्यसमिति सफल बनाने के लिए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरूण गोयल, देवेन्द्र पटेल, हर्षवर्धन सिंह को लगाया गया है और भाजयुमो के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को व्यवस्था में जिम्मेदारी दी गई है।