spot_img

LUCKNOW : बिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी पुलिस में शिकायत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को होली की शुभकामनाओं के साथ—साथ हिदायत भी दी कि बगैर इजाजत किसी को रंग न लगायें, वरना पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

राज्य पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से किये गये ट्वीट में सुरक्षित होली का संदेश देते हुए फिल्मी गीत ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र किया और कहा, ‘बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी…..तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गयी।’

ट्वीट में कहा गया कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिये रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। अगर कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें।

राज्य पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है और उसके करीब 28 लाख फालोवर हैं।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles