spot_img

Lucknow : लखनऊ नगर निगम ने जारी की बीस बड़े बकायेदारों की सूची, नामचीन नाम शामिल

लखनऊ : (Lucknow) लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation ) ने बीस बकायेदारों की सूची जारी की है। जिनके ऊपर लाखों करोड़ों रूपये का गृहकर बकाया है। इस सूची में बड़े नामचीन लोगों के कामर्शियल भवनों के नाम भी शामिल है। सूची में सबसे पहला नाम लुलु मॉल का है, जिस पर 17 करोड़ से ज्यादा का गृहकर बकाया है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर शकुन्तला मिश्रा नेशनल रिहाबलिटेशन का है और तीसरे स्थान पर अभी कुछ दिन पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी के बाद सुर्खियों में आये द सेंट्रम होटल का नाम है।

गृहकर जमा ना कर पाने के कई कारण हो सकते है, फिर भी बड़े प्रतिष्ठानों के बड़े बकाये की सूची के वायरल होने के बाद महापौर सुषमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महापौर का कहना है कि बड़े प्रतिष्ठानों एवं नामचीन लोगों को तो और बढ़चढ़ कर गृहकर जमा करना चाहिए। फिर भी उनके नाम भी सूची में शामिल है। जो बेहद अफसोसजनक बात है। ये हालात तो बेहद खराब और चौकाने वाले है।

बकायेदारों की सूची में ये नाम है शामिल

बाबू बनारसी दास एजुकेशनल सोसाइटी, एचसीएल आई सिटी, विवेकानंद पालिक्लीनिक, जनपथ भवन, शक्ति भवन, इंडिया मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट, ​रविन्द्रालय, सरस्वती डेंटल हास्पिटल, शालिमार गेटवे माल, टाटा मोटर्स, बीएसबीए यूनिवर्सिटी, अपट्रान विद्युत नगरीय खंड, जल निगम अरबन, रामकृष्ण मिशन एनपीएल, लखनऊ विकास प्राधिकरण, सब डिवीजन लेबर कालोनी, डीएवी कालेज के नाम बीस बकायेदारों की सूची में शामिल है।

Explore our articles